पुलिस अधीक्षक ने किया सलेमपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण

[object Promise]
क्राइम रिपोर्टर-मन्नान अहमद लारी
ब्यूरो चीफ-कामेश्वर पांडेय
देवरिया । अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिले की पुलिस महकमें ने कमर कस ली है। जिसके क्रम में एसपी ने सलेमपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण करते हुए मातहतो को जहां आवश्यक निर्देश दिए।वही उन्होने सलेमपुर के सर्राफा मार्केट व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च किया।
[object Promise]
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक एन0 कोलाची द्वारा सलेमपुर थाना परिसर में सर्वप्रथम चौकीदारों के
साथ गोष्ठी कर उनके कर्तव्यो के प्रति बोध कराते हुए बताया कि क्षेत्रमें शराब, प्रतिबंधित पशुओं की कटान, चोरी,हत्या व अन्य घटनाओं संबन्धितसूचना सर्वप्रथम आप को ही मिलती है। इसलिए आप पुलिस विभाग के एक अहम अंग
है। उसके बाद जनप्रतिनिधियों के शिकायत एवं सुझाव को सुन संबन्धितथानाध्यक्षो को उचित दिशा निर्देश दिया।
थाना कार्यालय, भोजनालय, बैरक मालखाना का निरीक्षण करते हुए कार्यालय मेंउपलब्ध एहकमात रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, सरकारी संपत्ति रजिस्टर,हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, आगन्तुक रजिस्टर, प्रार्थना पत्र रजिस्टर,न्यायालय रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर आदि अभिलेखोंका अवलोकन कर कार्यालय में उपस्थित हेड मोहर्रिर से रजिस्टरों के संबन्धमें पूछ-ताछ करते हुए मालखाने में दाखिल मालों के निस्तारण के संबन्ध मेंजानकारी हासिल की।
[object Promise]
मौके पर उपस्थित समस्त उप निरीक्षक को उनके पास लम्बितविवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित करते हुए प्रभारी निरीक्षकसलेमपुर को निर्देशित किया गया कि गंभीर अपराधों से संबन्धित अभियोगों कीविवेचना शीघ्र निस्तारण करना सुनिश्चित कराए। इसके उपरांत जिले में पुलिस की सक्रियता दर्शाते हुए सलेमपुर के सराफा बाजार,स्टेशन सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च किया। इस तरह के पहल से जहाँ लोगो का पुलिस के प्रति नजरिया बदलेगा बल्कि लोग भी जागरूक होंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *