[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर। जनपद में हो रही बाइक चोरी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान कुबेरस्थान थाने की पुलिस ने एक शातिर चोर के साथ दो बाइक बरामद करने का दावा किया है। जिनके कब्जे से चोरी की दो बाइक मिली हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
अपर कप्तान गौरव वसवाल सीओ नितेश प्रताप सिंह के निर्देशन में बाइक चोरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को कुबेरस्थान थाने की पुलिस की संयुक्त चेकिंग के दौरान कप्तानगंज से चोरी की गई चोरी की दो अदद बाइक के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए शातिर बाइक चोर चंद्रमणि मिश्रा पुत्र मोफील मिश्रा निवासी रहसू थाना कुबेरस्थान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
Leave a Reply