पीलीभीत : अमरिया एन एच 30 पर कार ने मारी साईकिल सवार के टक्कर

[object Promise]

पीलीभीत (अमरिया) । नेशनल हाइवे  एन एच 30 अमरिया के निकट  ऊंची  पुलिया  के पास पीलीभीत से आ रही तेज रफ्तार कार ने अमरिया से आ रहे एक साइकिल सवार शख्स को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह हवा में उछल गया और कई फुट दूर जाकर गिरा. इस हादसे में साइकिल सवार भजन लाल  और  कार में बैठे शाहरुख रामनगर उत्तराखंड को भी चोट आयी।

कार में बैठे दो बच्चे और दो महिला को मामूली चोट आयी साइकिल पर सवार भजन लाल अमरिया से अपने घर सरैन्दा पट्टी जा रहे थे क्षेत्र से आ रहे एसडीएम अमरिया घटना स्थल पर रुक गए एसडीएम अमरिया ने थाना अमरिया को सूचना दी तत्काल थाना अध्यक्ष मनीराम अमरिया मौके पर पहुंच गए और साइकिल सवार को अपनी गाड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया पर भेजवाया।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *