गोपाल कांडा से किया चौतरफा आलोचना से घिरी बीजेपी ने किनारा, रविशंकर प्रसाद बोले- नहीं लेंगे समर्थन

[object Promise]

चंडीगढ। हरियाणा में सरकार बनाने के लिए सिरसा से जीते गोपाल कांडा के समर्थन लेने के बाद से बीजेपी की चौतरफा आलोचना हो रही है। इस मुद्दे को लेकर बीजेपी में भी घमासान मचा हुआ है। पार्टी के अंदर और बाहर मचे बवाल के बीच केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद ने साफ कर दिया है कि बीजेपी गोपाल कांडा से समर्थन नहीं लेगी।

उन्होंने मीडिया से कहा, ‘मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि बीजेपी कांडा का समर्थन नहीं लेने जा रही है।’ बता दें कि गोपाल कांडा ने शुक्रवार को कहा था कि उन्होंने बीजेपी को बिना शर्त समर्थन देने का फैसला किया है।

इसी बीच चंडीगढ़ में बीजेपी विधायकों की बैठक में मनोहर लाल खट्टर को विधायक दल का नेता चुना गया है। इस बैठक में शामिल होने के बाद अनिल विज ने कहा है कि गोपाल कांडा को सरकार मे शामिल करने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता है। बीजेपी सरकार बनाने के लिए उनका समर्थन भी नहीं लेगी। इससे पहले हरियाणा बीजेपी के इनचार्ज अनिल जैन ने कहा था, हम कुछ ही देर में विधायक दल की बैठक करने वाले हैं जिसके बाद हम तय करेंगे कि किसका समर्थन लेना है।

बहुमत से दूर बीजेपी को सिरसा से विधायक गोपाल कांडा द्वारा समर्थन की बात सामने आने पार्टी के नेताओं ने विरोध जताया था। मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने गोपाल कांडा को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था, साफ छवि वाले लोगों का ही समर्थन लिया जाना चाहिए।

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांडा के मुद्दे पर बीजेपी पर हमला बोला था। उन्होंने हैशटैग ‘नो टू कांडा’ के साथ ट्वीट किया था, ‘पहले कुलदीप सेंगर, उसके बाद नित्यानंद और अब गोपाल कांडा, हर स्वाभिमानी भारतीय महिला को बीजेपी और उसके नेताओं का बहिष्कार करना चाहिए अगर वे महिला सम्मान के बारे में बोलने की हिम्मत करते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *