स्वास्थ्य मंत्री पहुँचे कौशाम्बी कार्यकर्तओं के साथ कि बैठक

[object Promise]
विकास कुमार गौतम

बीजेपी लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक का स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा विपक्ष के पास कोई पुख्ता उम्मीदवार नहीं है, जबकि बीजेपी के पास प्रोडक्ट और नेटवर्क दोनों हैं।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि 2004 वाले आम चुनाव की घटना दोबारा न हो, इसके लिए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कमर कस लें। क्योंकि 2004 के आम चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी सरकार की संचालित योजनाओं को जन–जन तक पहुंचाने में असफल रहे।
2019 के आम चुनाव में अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए भी सरकार बनाना जरूरी है। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं को जन–जन तक पहुंचाएं और हर रोज समीक्षा करें। मतदाता पुनरीक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। कार्यकर्ता और पदाधिकारी 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके मतदाताओं का वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराएं।
इस दौरान प्रदेश मंत्री बीजेपी शंकरगिरी ने कहा आज से आम चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। उन्होंने बूथ समिति का अभिनंदन, बाइक रैली, पदयात्रा, कमल ज्योति योजना अभियान कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। कहा कि सरकार की योजनाओं का क्रियांवयन गांव–गांव तक तय किया जा रहा है।
सांसद विनोद सोनकर ने कहा हमारे कार्यकर्ता संगठन के प्रति निष्ठावान है और इन्हें बस कमल का फूल दिखाई देता है। संगठन भी कार्यकर्ता का कद बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने किसी जाति, मजहब के लिए काम नहीं किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *