पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ने थामा कांग्रेस का “हाथ”

[object Promise]

देवरिया :  प्रियंका गाँधी के पूर्वांचल का प्रभारी बनाये जाने से कांग्रेस मजबूत होगी और अखिलेश सिंह ने रुद्रपुर में विकास का जो माडल पेश किया है उसकी जनता पर गहरी छाप है और अगर देवरिया लोक सभा से पार्टी अखिलेश जी को प्रत्यासी बनाती है तो यहाँ से कांग्रेस की जीत पक्की है ये कहना है 2014 विधानसभा चुनाव में देवरिया विधानसभा से सीपीआई प्रत्यासी एवं पांचवे स्थान पर रहे राकेश पाठक का। लम्बे समय से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया से जुड़े तथा सीपीआई के टिकट पर ही विधानसभा चुनाव लड़ चुके अधिवक्ता एवं राजनीतिज्ञ राकेश पाठक ने आज कांग्रेस का दामन थम लिया l

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया के वरिष्ट सदस्यों तथा आईटी सेल द्वारा लोक भावनाओं को मर्माहत करने वाले वक्तव्यों व टिप्पणियों द्वारा स्वयं को असहज एवं दुखी बताते हुए कुछ दिनों पहले ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ चुके श्री पाठक ने कांग्रेस का “हाथ” पकड़ते ही प्रियंका गाँधी के की तारीफ की तथा मोदी सरकार को जुमलेबाज एवं धरातल पर कार्य न करने वाला बताया।

एक दिन पहले ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा रुद्रपुर के पूर्व विधायक अखिलेश सिंह ने राकेश पाठक से उनके घर पर मुलाकात की थी और माना जा रहा था कि श्री पाठक कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं और आज जनपद कार्यालय पर अधिवक्ताओं से कचहरी परिसर में मुलाकात करने के बाद एक पत्रकार वार्ता में श्री सिंह ने राकेश पाठक को कांग्रेस में अधिकारिक रूप से शामिल कराया और माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राघवेन्द्र राकेश, आनंद श्रीवास्तव, इक़बाल अहमद, राकेश सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *