नई दिल्ली। चर्चित तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां सांस की तकलीफ हाेने के कारण रविवार रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक एजेंसी ने यह दावा किया है। इसी कारण से आज संसद के सत्र में नुसरत जहां शामिल नहीं हुईं। नुसरत जहां कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं। उनके एक करीबी सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें यहां के अपोलो ग्लेनेग्लेस हॉस्पिटल में रविवार रात लगभग 9.30 बजे लाया गया।
सूत्रों ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है और वह होश में हैं।पश्चिम बंगाल के बशीरहाट संसदीय क्षेत्र की सांसद आंतरिक मेडिसिन विशेषज्ञ संदीप मंडल से इलाज करा रही हैं। सांस लेने में समस्या के चलते नुसरत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें अस्थमा भी रह चुका है।
आपकाे बताते जाए कि बांग्ला फिल्मों की खूबसूरत अभिनेत्री एक नुसरत जहां बशीरहाट लोकसभा सीट से टीएमसी की सांसद चुनी गई हैं।
नुसरत के इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीरों में वह अपने पति निखिल जैन को बर्थडे विश करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों काफी रोमांटिक नजर आ रही हैं।
आपको बताते जाए कि नुसरत ने कोलकाता के बिजनसमैन निखिल जैन के साथ इसी साल 19 जून को तुर्की में शादी रचाई।
Leave a Reply