इतने करोड़ जुटाने की होड़ में क्यों लगे हैं गौतम अडानी

डेस्क। गौतम अडानी की कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड ने 2000 करोड़ रुपये जुटाने का प्‍लान बना रही है। वहीं अडानी ग्रुप की कंपनी दिसंबर तक पहली खुदरा बॉन्ड बिक्री के जरिए मनी जुटाने की योजना भी बना रही है। वहीं इसकी जानकारी इस मामले से अवगत दो बैंकरों ने भी दी है। साथ ही लाइव मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने बॉन्‍ड बिक्री को मैनेज करने के लिए जेएम फाइनेंशियल, एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज, एके कैपिटल और ट्रस्ट कैपिटल को काम पर भी रखा है।
अरबपति गौतम अडानी के फ्लैगशिप कर्ज चुकाने के लिए 1000 करोड़ रुपये का बॉन्‍ड बेचने का प्‍लान भी बना रही है। इसके साथ ही इसने पर्याप्‍त सुरक्षा संकेत देते हुए A+ रेटिंग को भी हासिल किया है। कंपनी ने बॉन्‍ड की बिक्री के लिए खास प्‍लानिंग की है। वहीं मिंट के सूत्रों ने जानकारी दी है कि AEL तीन साल और पांच साल में मैच्‍योर होने वाले बांडों को बेचने पर विचार करने में लगी है और लगभग 9 प्रतिशत के कूपन का भुगतान भी कर सकता है।
दूसरे बैंकर ने यह बताया कि अभी तक कंपनी ने 1,000 करोड़ रुपये के बॉन्‍ड बेचने की योजना भी बनाई है। हालांकि वे लॉन्च के करीब सटीक आकार तय कर सकते हैं। इसके साथ ही अडानी ग्रुप के स्‍पोकपर्सन ने कहा है कि निवेश और बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए पोर्टफोलियो कंपनियां प्राइज जुटाने के लिए मैनेजमेंट भी करती हैं। उन्‍होने यह भी कहा कि नीति के अनुसार, ऐसे लेनदेन पर कमेंट नहीं किया जा सकता हैं।
आपको यह भी बता दें कि AEL का रिटेल बॉन्ड इश्यू ऐसे समय पर जारी किया जा रहा है, जब कंपनी बंदरगाहों और बिजली संयंत्रों के अपने मुख्य व्यवसाय से परे स्वास्थ्य सेवा, सीमेंट, मीडिया जैसे क्षेत्रों में प्रवेश करने की अपनी योजना के साथ ही अधिग्रहण की होड़ में भी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *