कुशीनगर में गांव की खुशहाली के लिए प्रधान पुत्र ने कराया सिधुआ स्थान पर 24 घंटे का हरि कीर्तन

[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : अक्सर ऊंचे पद पर पहुंचकर लोग गांव का विकास भूल जाते हैं.गांव की विकास की बात छोड़िए गांव में आना जाना तब छोड़ देते हैं.मगर पडरौना ब्लॉक के जंगल बनवीरपुर सिधुआ बाजार से जुड़े ग्राम प्रधान पुत्र हेमंत गुप्ता ऐसे नहीं हैं.अपने गांव की खुशहाली के लिए हर संभव प्रयास करते हैं. ऐसे में चल रहे सावन माह के अंतिम दिन में यहां के ऐतिहासिक सिद्ध पीठ यानी सिधुआ स्थान मंदिर में 24 घंटे का सिर्फ हरि कीर्तन करा रहे हैं ।

बल्कि खुद इस हरि कीर्तन में उपवास रखकर भाग ले रहे हैं.उनका कहना है कि अपनी सभ्यता एवं संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए.यह हरि कीर्तन गांव की सुख समृद्धि एवं शांति के लिए कराया जा रहा है.

ग्राम प्रधान पुत्र ने कहा कि धर्म में सभी को आस्था में रहना चाहिए यह हमारी सभ्यता और संस्कृति की पहचान है। कीर्तन में बेचना देबी,सेठ सत्यनारायण गुप्ता समेत गांव के लोग मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *