पीलीभीत शहर कोतवाल द्वारा पत्रकार पर झूँठा मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर व पत्रकार उत्पीड़न को लेकर पत्रकारो ने सीओ सिटी को ज्ञापन सौंप कर कारवाही की मांग की है। पीलीभीत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन पुलिस अधीक्षक की गैर मौजूदगी में ज्ञापन सीओ सिटी को दिया ।आपको बताते चलें कि मामला बीसलपुर के हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार व आल इंडिया जर्नालिस्ट एसोसिएशन के तहसील प्रभारी प्रदीप कुमार द्वारा 27/12/2019 को भाजपा नेता संजू पांडेय की कोतवाली पुलिस को दी गयी तहरीर के आधार पर उनके साथ लूट की घटना की एफआईआर दर्ज न किये जाने के संबंध में पत्रकार ने पुलिस के आला अधिकारियों को ट्वीट किया गया था l
जिसके बाद लूट के आरोपी अभिषेक गुप्ता पत्रकार को फ़ोन कर झूँठा मुकदमा लिखवाने की धमकी दी गयी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया जिसका ऑडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो गया उसके बाद कोतवाली में बैठ कर लूट के आरोपी अभिषेक खवर ट्वीट करने बाले बीसलपुर में बैठे पत्रकार पर झूँठा मुकदमा कोतवाली में दर्ज करा दिया गया । कोतवाल द्वारा जल्दबाजी में बिना तफ्तीश और मामले की जानकारी किये बिना ही शहर के बाहर के पत्रकार पर पीलीभीत में हुई घटना का मुकदमा दर्ज कर दिया गया जबकि तहरीर में बताए गए दिन व समय पत्रकार बीसलपुर कोतवाली में एक खवर के संबंध में बैठा मौजूद था ।इस पूरे प्रकरण से पत्रकारों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है पत्रकार यूनियन व अन्य पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त है l
सभी पत्रकारों की तरफ से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर जलबाजी में पत्रकार पर दर्ज मुकदमा लिखने बाले कोतवाल व मुकदमा लिखबाने बाले लूट के आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए एव जैसा कि डीजीपी उत्तर प्रदेश के द्वारा आदेश जारी किया गया था कि किसी भी पत्रकार के खिलाफ कोई शिकायत आती है तो पहले एक वरिष्ट पुलिस अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार एवं जिला सूचना अधिकारी का पैनल बनाकर शिकायत की सत्यता की जांच की जाए उसके बाद उस पत्रकार पर आगे की कार्यवाही की जाये ।
इस पूरे प्रकरण में डीजीपी महोदय के उस आदेश का शहर कोतवाल द्वारा उल्लंघन किया गया है पत्रकार के सम्मान कर साथ खिलबाड़ करने बाले कोतवाल को हटाया जाए जिसने सांठगांठ कर पत्रकार पर मुकदमा दर्ज किया है और जल्द से जल्द झूँठा मुकदमा दर्ज कराने बाले पर कार्यवाही की जाए।इस मौके पर जिलेभर के पत्रकार मौजूद थे। नशीम खान. नीरजराज सक्सेना विकास दीक्षित. योगेश गुप्ता . एम रफीक अनवर राजेश गुप्ता तहसीन खां. महिपाल आदि मौजूद थे ।
Leave a Reply