हमीरपुर : ईश चैतन्य आश्रम पहुंचकर उमा भारती ने किया यमुना मैया को नमन, सफाई देखकर गदगद

हमीरपुर  मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता साध्वी उमा भारती ने रविवार को मुख्यालय के मेरापुर मोहल्ला स्थित ईश चैतन्य आश्रम पहुंचकर आश्रम के संस्थापक जयवीर सिंह गौतम गुरु जी की समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने यमुना मैया के दर्शन किए और आश्रम स्थित भगवान शिव के मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना करने के बाद राठ रवाना हो गईं।

[object Promise]
ईश चैतन्य आश्रम पहुंच जयवीर सिंह गौतम गुरु जी को दी श्रद्धांजलि। आश्रम की रौनक देख उमा भारती ने अपनी भी कुटिया बनवाने को कहा। रविवार की सुबह वह एक बार फिर से आश्रम गईं और वहां पर पूजा अर्चना करते हुए डाॅ. आशीष गौतम से मिलीं ।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शनिवार की देर रात मुख्यालय पहुंची थी। सर्किट हाउस पहुंचने से पहले वह रात में ही आश्रम गईं और आश्रम के संस्थापक जयवीर सिंह गौतम गुरु जी के समाधि स्थल पहुंची और उनके उस कमरे को भी प्रणाम किया। जहां पर वह रहते थे। रविवार की सुबह वह एक बार फिर से आश्रम गईं और वहां पर पूजा अर्चना करते हुए दिव्य प्रेम मिशन हरिद्वार के संचालक डाॅ.आशीष गौतम से मिलीं और उनसे यमुना नदी किनारे आश्रम के पास ही एक कुटिया बनवाने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी कुटिया गाय के गोबर से लीपकर तैयार की जाए अब वह बुंदेलखंड के विकास की निगरनी इसी कुटिया से करेंगी। उन्होंने यमुना मैया को नमन किया और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हुए उनकीं आराधना की। इस मौके पर राज्यमंत्री बाबूराम निषाद, चेयरमैन कुलदीप निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। आश्रम से वापस आने के बाद वह डाॅ.आशीष गौतम के साथ हेलीकाप्टर से राठ को रवाना हो गईं।

आश्रम स्थल की तारीफ की, बोलीं अब मेरा चिमटा भी यहीं गड़ेगा

आश्रम की साफ सफाई वहां की रौनक को देखते हुए वह अपने आप को नहीं रोक सकीं और आश्रम की जमकर तारीफ करते हुए बोलीं अब उनका भी चिमटा यही गड़ेगा। अब वह भी इस आश्रम में आकर कुछ समय व्यतीत करेंगी और यहां आराधना करेंगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *