रिपोर्ट:सैयद मकसूदुल हसन
अमेठी। पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण में तथा जिला आबकारी अधिकारी के नेत़ृत्व में अवैध शराब के क्रय विक्रय के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नागेन्द्र सिंह आबकारी निरीक्षक अमेठी मय हमराह व उ0नि0 प्रमोद कुमार पाल थाना गौरीगंज मय हमराह द्वारा बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर देवेन्द्र कुमार मिश्रा पुत्र पृथ्वीपाल मिश्रा नि0 पूरे जिया मिश्र का पुरवा थाना गौरीगंज के घर पहुँचे । पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त देवेन्द्र कुमार मिश्रा भाग गया । उसके घर के सामने खड़ी बोलेरो से 10 पेटी, 155 लूज क्वार्टर व घर के बरामदे से 15 पेटी अवैध देशी शराब, प्रत्येक पेटी में 45 क्वार्टर, 332 नकली क्यूआर कोड, 60 नकली लेबुल बरामद हुआ । बरामद सफेद बोलेरो को 207 एमवी एक्ट के अन्तर्गत सीज किया गया ।
बरामदगी का स्थानः- पूरे जिया मिश्र का पुरवा, दिनांकः- 20.02.2020,
समयः– 04:30 बजे दिन ।
फरार अभियुक्त का नाम व पता-
• देवेन्द्र कुमार मिश्रा पुत्र पृथ्वीपाल मिश्रा नि0 पूरे जिया मिश्र का पुरवा थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
बरामदगी का विवरण-
- कुल 1280 क्वार्टर अवैध देशी शराब (वाह ओरेन्ज देशी शराब तीव्र मसालेदार) ।
- 332 नकली क्यूआर कोड, 60 नकली लेबुल
- एक अदद सफेद बोलेरो यूपी 36 टी 6564 (207 एमवी एक्ट में सीज) ।
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-
• मु0अ0सं0 83/2020 धारा 419,420,467,468,471 भादवि व धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
गिरफ्तार करने वाली टीम– - नागेन्द्र सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 मय टीम जनपद अमेठी ।
- सुमेश कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 मय टीम जनपद अमेठी ।
- आदित्य कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 मय टीम जनपद अमेठी ।
- वन्दना आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 मय टीम जनपद अमेठी ।
- उ0नि0 प्रमोद कुमार पाल थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
- उ0नि0 अजीत कुमार थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
- हे0का0 मोहम्मद सईद थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
- का0 आनन्द यादव थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
Leave a Reply