जिलाधिकारी ने किया थाना मोहनगंज, तहसील व ब्लाक तिलोई का निरीक्षण

[object Promise]
अमेठी । जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने आज थाना मोहनगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि गैर जमानती वारंट रजिस्टर में 207 प्रकरण दर्ज हैं जिसमें से 67 की गिरफ्तारी हुई है शेष अन्य की गिरफ्तारी अभी तक न होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

उन्होंने जिलाधिकारी संदर्भ के 05 प्रकरण जो पिछले कई माह से लंबित पाए जाने पर थाना प्रभारी डीके सिंह को कठोर चेतावनी देते हुए मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने तहसील तिलोई का निरीक्षण किया। जिसमें खतौनी पुनरीक्षण का कार्य ठीक से न करने पर लेखपाल नितिन कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश उपजिलाधिकारी तिलोई को दिया। उन्होंने नकल की प्राप्ति रजिस्टर में दर्द नहीं करने पर रजिस्टार कानूनगो अमरनाथ दुबे को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने बड़े बकायेदारों की सूची न उपलब्ध कराने पर सीआरए धर्मेंद्र सिंह को कठोर चेतावनी देने के साथ ही 16 अगस्त 2017 से अभी तक कोई वसूली ना करने पर अमीन विनोद कुमार को कठोर चेतावनी देते हुए 10 बड़े बकायेदारों की सूची तहसील परिसर में लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने तहसीलदार न्यायालय कक्ष के निरीक्षण के दौरान पुरानी पत्रावलियां लंबित रखने पर प्रदीप श्रीवास्तव पेशकार तहसीलदार को कठोर चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने ब्लाक तिलोई का निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय तथा राज्य वित्त/14वें वित्त आयोग से कराए गए कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बी सी दुबे, उपजिलाधिकारी तिलोई महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी बंशीधर सरोज, परियोजना निदेशक साहित्य प्रकाश मिश्रा, खंड विकास अधिकारी तिलोई सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *