जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कोविड-19 सम्बन्धी समीक्षा बैठक हुई आयोजित

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 26 सितम्बर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में आज कोविड-19 एल-1 केयर सेन्टर केएनआईटी गेस्ट हाउस में प्रातः 09 बजे कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम/बचाव सम्बन्धी समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी मेडिकल टीमों को निर्देश दिया गया कि कोविड-19 के प्रोटोकाल के अनुसार सर्विलान्स टीम कान्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ाते हुए टेस्टिंग करायें। आरआरटी टीम कोविड-19 पाजिटिव पाये गये व्यक्तियों को ट्रेस आउट कर उनका इलाज कराने हेतु होम आइसोलेशन, एल-1, एल-2 व एल-3 में रिफर करेंगे। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि एल-1, एल-2 व एल-3 में इलाज करा रहे व्यक्तियों की जानकारी प्रतिदिन प्राप्त करेंगे।

जिलाधिकारी ने एल-1 हास्पिटल में इलाज करा रहे व्यक्तियों के खान-पान, स्वास्थ्य तथा साफ-सफाई नियमित रूप से किये जाने एवं फोटोग्राफ्स प्रेषित करने के निर्देश एल-1 प्रभारी को दिये गये।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी सहित चिकित्सा टीम आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *