विधायक दल का नेता चुनेगी आज भाजपा हरियाणा में

[object Promise]

चंडीगढ़ । हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल की बैठक आज होगी। । भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन ने कहा कि बैठक सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में होगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भाजपा महासचिव अरुण सिंह पर्यवेक्षक के तौर पर इस बैठक में भाग लेंगे।

विधानसभा दल के नेता के चुनाव के बाद पार्टी अगली सरकार के गठन के लिए दावा करेगी।

खबरों के अनुसार, भाजपा संसदीय बोर्ड ने खट्टर को पार्टी नेता के रूप में बनाए रखने का फैसला किया है।

वहीं जेजेपी ने भाजपा को समर्थन दे दिया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) मिलकर सरकार बनाएंगी। जेजेपी के संस्थापक दुष्यंत चौटाला के साथ बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ऐलान किया कि हरियाणा का मुख्यमंत्री भाजपा का होगा और उपमुख्यमंत्री जेजेपी का होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *