आधा दर्जन घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया,जहां डॉक्टरों ने कुछ की हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया है । सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है । घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार यासीन पुत्र नियामत मंगलवार की रात भोजन करने के उपरांत परिजनों सहित अपने अपने कमरे में सोने चले गए।
रात लगभग 12:00 बजे दर्जनों की संख्या में पहुंचे असला से लैस बदमाशों ने दरवाजा पीटना चालू कर दिया तथा घर के अंदर घुस गए। जब परिजनों ने विरोध जताया तो बदमाशों ने मुस्तफा, शहजाद, हाबिबुल नेशा , जरीना, को धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिए और घर में रखा ट्रैक व बाक्स तोड़कर उसमें रखें जेवर कपड़े तथा अन्य कीमती सामान लूट लिए और जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकले।
परिजनों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने ऐसा देख सन्न रह गए और इसकी सूचना मुकामी थाने की पुलिस को दी ।सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने शहजाद सहित अन्य लोगों की हालत को नाजुक बताते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया है ।वही इस वारदात के बाद गांव के अगल-बगल के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है ।पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए अगली कार्यवाही में जुटी हुई है।
Leave a Reply