गोडसे पर बयान देना प्रज्ञा ठाकुर काे पड़ा महंगा, हटाया रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति से और BJP संसदीय दल बैठक से भी रोका

गोडसे पर बयान देना प्रज्ञा ठाकुर काे पड़ा महंगा, हटाया रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति से और BJP संसदीय दल बैठक से भी रोका

नई दिल्ली। भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को आज रक्षा संसदीय कमेटी से हटा दिया गया है। आपको बताते जाए कि लोकसभा में कल महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताना बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को महंगा पड़ गया है। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने साध्वी प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति से निकाल देने की जानकारी दी है। इसके साथ ही सत्र के दौरान होने वाले बीजेपी संसदीय दल की बैठकों में भी साध्वी प्रज्ञा को नहीं आने का फरमान सुना दिया गया है।
बीजेपी के कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि संसद में कल का उनका बयान निंदनीय है। बीजेपी कभी भी इस तरह के बयान या विचारधारा का समर्थन नहीं करती है।

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रज्ञा ठाकुर के लिए कहा है कि मैं उस महिला के बारे में नहीं बोलना चाहता, यह आरएसएस और बीजेपी की आत्मा में है। वह कहीं ना कहीं से निकलेगा, वह गांधी जी की कितनी भी पूजा करें। उनकी आत्मा (आरएसएस) की है। मैं अपना समय खराब नहीं करना चाहता, उनके उपर एक्शन लें।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *