नई दिल्ली। देश के दशकों पुराने अयोध्या के ऐतिहासिक श्रीरामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद (Ram Janambhoomi-Babri Mosque) जमीन विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court Of India) शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे अपना फैसला सुनाएगा। सीजेआई की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की पीठ ने रेकॉर्ड 40 दिनों तक इस मामले की सुनवाई की। इस संवैधानिक बेंच में गोगोई के अलावा जस्टिस एसए बोबड़े (Justice Sharad Arvind Bobde), जस्टिस अशोक भूषण (Justice Ashok Bhushan), जस्टिस एस अब्दुल नजीर (Justice S. Abdul Nazeer) और डीवाई चंद्रचूड़ (Dr. Justice D.Y. Chandrachud) जज शामिल हैं।
1. जस्टिस रंजन गोगोई
देश के 46वें और मौजूदा चीफ जस्टिस
कार्यकाल: 23 अप्रैल, 2012 से 17 नवंबर, 2019
3 अक्टूबर, 2018 को बने चीफ जस्टिस
असम से ताल्लुक रखने वाले सीजेआई गोगोई सुप्रीम कोर्ट के जज से पहले गुवाहाटी हाई कोर्ट में जज रहे। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं।
2. जस्टिस एस. ए. बोबडे
कार्यकाल: 12 अप्रैल, 2013 से 23 अप्रैल, 2021
जस्टिस बोबडे सीजेआई गोगोई के रिटायरमेंट के बाद उनकी जगह लेने वाले हैं। सुप्रीम कोर्ट से पहले बॉम्बे हाई कोर्ट और एमपी हाई कोर्ट के जज रह चुके हैं। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस भी रहे थे।
3. जस्टिस अशोक भूषण
कार्यकाल: 13 मई, 2016 से 4 जुलाई, 2021
यूपी के जौनपुर से आने वाले जस्टिस अशोक भूषण सुप्रीम कोर्ट का जज बनने से पहले केरल हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस थे।
4. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़
कार्यकाल: 13 मई, 2016 से 10 नवंबर, 2024
बॉम्बे हाई कोर्ट और इलाहाबाद हाई कोर्ट में जज रह चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट का जज बनने से पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस थे।
5. जस्टिस एस. अब्दुल नजीर
कार्यकाल: 27 फरवरी, 2017 से 4 जनवरी, 2023
सुप्रीम कोर्ट का जज बनने से पहले कर्नाटक हाई कोर्ट के जज थे।
Leave a Reply