306 नई मौतें हुई देश में कोरोना से, कुल संख्या बढ़कर 13,254 हुई

[object Promise]

नई दिल्ली| भारत में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को और अधिक ढील दी जा सकती है, लेकिन कोरोनावायरस से हो रही मौतें बढ़ती ही जा रही हैं। केवल शनिवार और रविवार को ही देश में 681 मौतें दर्ज हुईं हैं। जिसमें 306 मौतें शनिवार से रविवार के बीच हुईं और पिछले 24 घंटे में 375 मौतें हुईं। भारत में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 13,254 हो गई है। इस बीच रविवार की सुबह भारत में 1,69,451 सक्रिय मामले दर्ज थे। एक दिन पहले के 14,516 की तुलना में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 15,413 नए मामले सामने आए।

महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में हर गुजरते दिन के साथ बड़ी संख्या में नए मामले दर्ज हो रहे हैं। रविवार तक भारत के कुल कोरोना मामले 4,10,461 थे।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 58,068 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह दिल्ली में 23,340 मामले और तमिलनाडु 24,825 सक्रिय मामले हैं।

शनिवार रात को, दिल्ली सरकार ने कहा कि शहर में 3,630 नए मामले देखे गए।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आखिरी अपडेट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर 4,56,973 मौतों के साथ 85,25,042 मामलों की पुष्टि की गई है। हालांकि, वर्ल्डमीटर कोरोना के कुल मामले 89,21,385 और मृत्यु संख्या 4,66,848 बता रहा है।

भारत में अब तक 2,27,755 रोगी ठीक हो चुके हैं, जिनकी संख्या एक्टिव मामलों की संख्या से अधिक है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *