पीलीभीत 31 वर्षों से फरार इनामी आरोपी को बरखेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

[object Promise]

रिपोर्ट जाहिद अली

काफी समय फरार चल रहे इनामी अभियुक्त को आखिर गिरफ्तार कर लिया गया पीलीभीत थाना बरखेड़ा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 135/84 धारा 452/324 आईपीसी से संबंधित मफरुर अभियुक्त राजपाल पुत्र गुलजारी निवासी ग्राम परेई थाना बरखेड़ा जनपद पीलीभीत जो दिनांक 22 अगस्त 1988 से फरार चल रहा था ।

जिस पर ₹5000 का पुरस्कार घोषित था अभियुक्त राजपाल को प्रभारी निरीक्षक बरखेड़ा श्री संजीव उपाध्याय ने पुलिस बल के साथ आज दिनांक 26 फरवरी 2019 को मुखबिर की सूचना पर पतरसिया पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त उपरोक्त लगभग 31 बरसों से लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *