[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर : आज हमारे रोड शो रैली को कमजोर करने के लिए मुख्यमंत्री योगी को बीजेपी को भले ही बुलाना पड़ा लेकिन आज हमें फक्र है आप जनता जनार्दन पर मुख्यमंत्री केे आने पर भी पर्चा दाखिला में कोई असर नहीं पड़ा।इस दौरान मेरे रैली को देख कर विरोधी दल के नेता हैरान और परेशान है । उक्त बातें आज शाम 5 बजे पडरौना नगर के कोतवाली रोड पर कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व गृह राज्य मंत्री कुंवारा रतनजी प्रताप नारायण सिंह सभा को संबोधित कर रहे थे।
आरपीएन सिंह ने कहा कि मोदी जी देश के हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए भेज रहे थे क्या वह मिला किसानों के खातों में ₹6000 भेजने के लिए कहे थे क्या वह आप लोगों को मिला। सिंह ने कहा कि पूर्व के कार्यकाल में जिले के विकास के रूप में सड़क दिया रेल परियोजना दिया हवाई अड्डा दिया नगर के विकास के लिए तमाम योजनाएं ले आए जो भाजपा की सरकार ने 5 वर्षों में जिले के लिए विकास के लिए कुछ नहीं किया। इस दौरान विधायक अजय लल्लू कांग्रे जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह जिला मीडिया प्रभारी शमशेर माल अजय सिंह आदि मंच पर उपस्थित नेताओं ने जनता को संबोधित किया।सभा मे हजारों लोग मौजूद रहे।
Leave a Reply