चुनावी रंजिश के चलते पूर्व ब्लाक प्रमुख ने वर्तमान ब्लॉक प्रमुख पर किया जानलेवा हमला

[object Promise]

उन्नाव/हसनगंज। चुनावी रंजिश के चलते पूर्व ब्लाक प्रमुख ने वर्तमान ब्लॉक प्रमुख पर किया जानलेवा हमला कहा एक हफ्ते में दो पद से इस्तीफा नही जान से जावोगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद उन्नाव के ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष व असोहा के चार बार के ब्लॉक प्रमुख राजकुमार रावत लखनऊ से अपने ब्लॉक दफ्तर के लिए निकले थे कि लखनऊ की कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र के बजरंग नगर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद बाजपेई उर्फ नीटू बीस से पच्चीस गुंडों के साथ प्रमुख की गाड़ी रोकवा लिया

और गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी प्रमुख जब तक कुछ समझ पाते गुंडो ने उन्हें व उनके ड्राइवर व प्राइवेट गनर को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया तथा नीटू बाजपेई ने असोहा प्रमुख के कनपटी पर पिस्टल लगाकर जान से मारने की कोशिश की सफल न होने पर धमकी देते हुए की एक हफ्ते में प्रमुख पद से इस्तीफा दे देना नही तो पूरे परिवार सहित जान से मार दूंगा कहते हुए प्रमुख की राइफल छीन कर चले गए l

सूचना पर पहुंची डायल 100 के साथ प्रमुख कृष्णानगर कोतवाली पहुचे जहां उन्होंने तहरीर देकर अरविंद बाजपेई उर्फ नीटू सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है । पुलिस ने हत्या के प्रयास लूट एससी एसटी एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है । प्रमुख पर हुये हमले की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ता व पार्टी नेता लखनऊ पहुंच गए तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे और धरने पर बैठ गए । कोतवाली पहुंचे सपा प्रवक्ता एम एल सी सुनील साजन ने प्रभारी निरीक्षक से गिरफ्तारी के संबंध में बात की तो प्रभारी निरीक्षक ने 12 घंटे के अंदर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तब जाकर कार्यकर्ताओं ने धरना खत्म किया । अब देखना यह होगा कि सरकार में कैबिनेट मंत्री के करीबी को पुलिस गिरफ्तार करती है या नही।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *