राम नाम लिखा पत्थर यमुना में तैरता मिला , दर्शनों के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे लोग

[object Promise]
कानपुर: औद्योगिक नगरी कानपुर में लोगों को यमुना नदी में तैरता हुआ राम नाम का पत्थर मिला है। जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं पत्‍थर के दर्शन के लिए आस-पास के गांवों से लोगों का जमावड़ा लग गया। इतना ही नहीं बल्कि दूर-दूर से लोग इसके दर्शन और पूजा के लिए पहुंच रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक शहर से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित सजेती थाना क्षेत्र का मऊ नखतपुर गांव यमुना नदी के किनारे बसा है। बीते रविवार को यमुना किनारे ग्रामीण नहा रहे थे उसी दौरान उन्हें दूर से एक तैरता हुआ पत्थर दिखाई पड़ा। जब पत्थर नजदीक आया तो ग्रामीणों ने देखा कि उसपर राम नाम लिखा है।
वहीं ग्रामीणों ने अद्भुत पत्थर को राम सेतु का टुकड़ा बताया और पूजा अर्चना शुरू कर दी। ग्रामीणों का मानना है कि ये पत्‍थर त्रेतायुग का है। जिसके चलते लोगों ने इस अलौकिक पत्थर को यमुना किनारे स्थित हनुमान मंदिर में स्थापित कर दिया है।

Read More : प्रदेश के नये DGP बने ओम प्रकाश सिंह , संभाला कार्यभार

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *