बादल फटने के बाद आज पुनः श्रद्धालु चले अमरनाथ धाम

National:- खराब मौसन ओर बादल फटने से स्थगित हुई अमरनाथ यात्रा आज पुनः शुरू हो गई है। आज अमरनाथ यात्रा बालटाल और पहलगाम दोनो ओर से शुरू हुई है। श्राइन बोर्ड ने कहा है कि अब मौसम ठीक हो गया हालात बेहतर लग रहे हैं जिसके चलते आज से अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। कल यानी शुक्रवार शाम तक करीब 10 हजार यात्रियों ने दर्शन किये। वही अब तक 1.7 लाख यात्री अमरनाथ के दर्शन कर चुके हैं। 

बता दें जम्मू स्थितभगवती नगर यात्री निवास से अमरनाथ यात्रा का 16 वां जत्था निकल चुका है। इस जत्थे के 5461 यात्री शामिल हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ यात्री अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। यात्रियों में खूब जोश देंखने को मिल रहा है वही सावन के इस पवित्र माह में भक्तगण अमरनाथ बाबा के दर्शन करने को ब्याकुल है। खबर है कि 220 वाहन अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुई है। करनाल में एक यात्री की हार्ट अटैक से मौत भी गई है।
बता दे पहलगाम के लिए रवाना हुए यात्रियों में 3486 यात्री है। जबकि बालटाल मार्ग के लिए 1975 यात्री रवाना हुए हैं। आज मौसम की स्थिति बेहतर देखते हुए यात्रियों को अमरनाथ यात्रा करने की इजाजत दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होगी लेकिन पूरे दिन मौसम साफ रहेगा। जानकारी के लिए बता दें बीते दिन अमरनाथ गुफा के पास बदल फट गया था जिंसमे 16 यात्रियों की मौत गई थी वही कई यात्री घायल भी हो गए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *