पेट्रोल डीजल के दाम में लगी आग विपक्ष ने सरकार पर किया जमकर प्रहार

दिल्ली|भारत मे पेट्रोल डीजल की कीमतें उफान पर है विपक्ष लगातार पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर रोष दिखा रहा है और सरकार पर आरोप मढ़ रहे हैं। विपक्ष लगातार यह दावा कर रहा है कि जब तक चुनाव था तब तक पेट्रोल डीजल के दाम को स्थिर रखा गया। वही ज्यो ही चुनाव खत्म हुआ पेट्रोल डीजल के दामों में आग लग गई। जिसके बाद अब लगातार राज्यसभा में पक्ष विपक्ष के बीच सवाल तलब जारी है। 

आज राज्यसभा के एजेंडे में श्रम और रोजगार मंत्रालय के काम पर चर्चा होगी। श्रम मंत्री बुधवार को बहस के दौरान विपक्षी सांसदों द्वारा उठाए गए दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी कर्मचारियों की हड़ताल, ईपीएफ ब्याज दरों में कटौती और अन्य महत्वपूर्ण सवालों पर सरकार के रुख पर स्पष्टीकरण की उम्मीद जताई है। 
पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगी आग के दौरान दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने विजय चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया। राहुल गांधी ने कहा है कि पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते आम आदमी परेशान हैं सरकार को इसपर नियंत्रण लगाना चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *