[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर : जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम बंधुछपरा में सोमवार के हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में गांव के ही पांच नामजद लोगों को जेल भेजने को गलत बताते हुए मृतक इस्माइल उर्फ टुनटुन व एक आरोपी रमेश गुप्ता के परिवारीजनों ने रविवार को शिवदत्तछपरा-झझवा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। बंधुछपरा चौराहे के निकट बांस-बल्ली, चौकी, कुर्सी आदि रखकर लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। लोग इस मामले की सीबीआई जांच कराने और जेल भेजे गए रमेश को रिहा करने की मांग पर अड़ गए थे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर ढाई घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
सड़क जाम के दौरान महिलाएं खासी आक्रोशित थीं। पुलिस के जिम्मेदारों को भी महिलाओं के आक्रोश के सामने पसीना बहाना पड़ा। जाम लगाए लोगों का तेवर देख हनुमानगंज, नेबुआ नौरंगिया व रामकोला थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। एसओ संजय कुमार सिंह ने एक बार फिर आक्रोशित महिलाओं को समझा-बुझाकर तीन दिन के भीतर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद जाकर ढाई घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हुआ।
जाम लगाए मृतक इस्माइल परिवारीजन मृतक राजकुमार का सिर व हाथ बरामद करने की मांग कर रहे थे। आरोप था कि पुलिस बिना जांच किए ही सही आरोपितों की जगह निर्दोषों को जेल भेज रही है। मृतक इस्माइल के पिता चिल्ला-चिल्लाकर पुलिस से मृतक राजकुमार का सिर बरामद करने की मांग कर रहा था। जब पुलिस ने मृतक राजकुमार का डीएनए टेस्ट कराने की बात कहते हुए खड्डा की दो दुकानों पर ले सीसीटीवी कैमरे में हत्या से पूर्व मिले राजकुमार के फुटेज को दिखाया तब जाकर लोग नरम पड़े थे। इसके बाद जाकर जाम समाप्त हुआ।
Leave a Reply