[object Promise]
इलाहाबाद प्रयागराज के शंकरगढ़ में शनिवार की रात बाइक चेकिंग के दौरान पुलिस एक बड़े
बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी की एक बाइक के साथ दो चोरों को पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरों की निशानदेही पर चन्दनवा चरिहारी पहाड़ से छुपाकर रखी गई नव और बाइकों पुलिस ने बरामद कर लिया।
बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी की एक बाइक के साथ दो चोरों को पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरों की निशानदेही पर चन्दनवा चरिहारी पहाड़ से छुपाकर रखी गई नव और बाइकों पुलिस ने बरामद कर लिया।
कई महीनों से आएदिन बाइक चोरी की घटनाएं हो रही थीं शनिवार की भोर प्रयागराज बाँदा राजमार्ग पर स्थित कापरी मोड़ पर थानाध्यक्ष भुवनेश कुमार चौबे अपने हमराहियों के साथ चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान एक बाइक पर तीन लोग गुजरे, शक होने पर पुलिस ने उनसे गाड़ी के कागजात मांगे तो टालमटोल करने लगे।
पुलिस ने कड़ाई से पड़ताल की तो बाइक चोरी की निकली।पुलिस ने दो चोरों को मौके पर ही पकड़ लिया लेकिन तीसरा अंधेर का फायदा उठाकर भाग गया। पकड़े गया चोर लालजी पटेल पुत्र श्रीपति पटेल निवासी ऊँचडीह थाना जवा जिला रीवा मध्य्प्रदेश है, जो पच्चीस हजार का वांछित ईनामी भी है।दूसरा अंशुमान यादय पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी ग्राम बरुई थाना शंकरगढ़ जिला प्रयागराज है इस पर भी पंद्रह हजार का इनाम घोषित है।
इनका तीसरा साथी बलवंत यादव उर्फ छोटू पुत्र हरिश्चंद्र यादय निवासी बरुई थाना शंकरगढ़ पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उपेन्द्र प्रताप सिंह, जगनारायण सिंह, मनोज पाल, कांस्टेबल धर्मवीर सिंह, अरूण त्रिपाठी सहित कई रहे।
Leave a Reply