मोदी के एम्प्लॉई मुझे अपशब्द बोलने के भी लेते हैं पैसे : पूर्व भाजपा सांसद

 

डेस्क। भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने बयानों से अपनी ही पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर ली हैं। वैसे तो रोज वो मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े करते हैं। पर ट्विटर पर उनके इस ट्वीट को लेकर उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल भी किया गया है। भाजपा पूर्व सांसद स्वामी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी के पास ऐसे अंधभक्त एम्प्लॉई हैं जो पैसे लेकर मुझे अपशब्द बोलते हैं।

सुब्रमण्यम स्वामी ने फिर से मोदी समर्थकों पर एक ट्वीट के जरिए निशाना साधने की कोशिश की पर वो खुद ही उसमें फसते नज़र आएं। उन्होंने कहा कि मोदी के आधे अधूरे शिक्षित भक्त मेरी पीएचडी का मुकाबला कभी नहीं कर सकते।

सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने ट्वीट में लिखा, “ट्विटर पर मोदी भक्तों के साथ समस्या यह है कि वे आधे साक्षर हैं। मेरी पीएचडी और ज्ञान के आधार पर किये गये ट्वीट का मुकाबला वह नहीं कर सकते हैं। इसीलिए वे सभी मंदबुद्धि दुर्व्यवहार करते हैं, जिसके बाद वो ब्लॉक हो जाते हैं। दयनीय!”

एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा, “मेरे 10 मिलियन से भी ज्यादा असली फॉलोवर्स हैं, जबकि मेरे लिए अपमानजनक ट्वीट करने वाले यूजर के ज्यादातर सिर्फ 10 से 20 फॉलोवर्स ही होते हैं। उन्हें ट्विटर पर मुझे अपशब्द बोलने के लिए भुगतान किया जाता है।”

लंबे समय से सुब्रमण्यम स्वामी आरोप लगा रहे है कि भाजपा का आईटी सेल उन्हें लगातार निशाना बना रहा है। स्वामी ने यह भी कहा कि बीजेपी की आईटी सेल फर्जी अकाउंट्स से उनके खिलाफ ट्वीट करती है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *