अब ऐप से अपना इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट बेच सकेंगे लोग

अब ऐप से अपना इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट बेच सकेंगे लोग

नई दिल्ली ।नई दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल (एनडीएमसी) ने ई-वेस्ट डिस्पोजल के लिए एक ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से लोग अपना इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट बेच सकेंगे। लोग एनडीएमसी के वेबसाइट पर जाकर इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं या फिर एनडीएमसी का सिटिजन ऐप 311 डाउनलोड कर इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

एनडीएमसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। एनडीएमसी अधिकारी ने बताया कि अक्सर लोग ई-वेस्ट को इधर-उधर फेंक देते हैं या फिर कूड़ेवाले को दे देते हैं। अब लोग घर बैठे न सिर्फ ई-वेस्ट को सही से डिस्पोज कर सकेंगे बल्कि उन्हें उसकी कीमत भी मिलेगी।

इसके लिए एनडीएमसी ने ऑथराइडज्ड रिसायकलर के साथ करार किया है, जो लोगों के घर पहुंचकर ई-वेस्ट की कीमत देंगे।जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल ने एक सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर के अनुसार, सबसे पहले एनडीएमसी की वेबसाइट या ऐप पर जाकर सेल योर वेस्ट लिंक को सिलेक्ट करना होगा।

वहां ऐप पर लॉग इन कर रजिस्टर कराना होगा। उसके बाद ई-वेस्ट की कीमत पर जाकर आइटम्स की कीमत जान सकते हैं और रिसायकलर को अपने घर बुलाकर वेस्ट उसे दे सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *