बल्दीराय ब्लाक में मतदाता जागरूकता रैली एवं गोष्ठी सम्पन्न।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर ।। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम के तहत विकास खण्ड बल्दीराय में मतदाता जागरूकता रैली एवं गोष्ठी का आयोजन नोडल अधिकारी/जिला विकास अधिकारी डाॅ0 डी0आर0 विश्वकर्मा की अध्यक्षता में किया गया। मतदाता जागरूकता रैली विकास खण्ड बल्दीराय के मुख्यालय से होते हुए तहसील परिसर बल्दीराय पर समाप्त हुयी।।

मतदाता जागरूकता रैली के पश्चात बल्दीराय तहसील सभागार में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे नोडल अधिकारी/जिला विकास अधिकारी डाॅ0 डी0आर0 विश्वकर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि जब हम अपना मकान बनाते हैं, तो अच्छा कारीगर ढूढ़ते हैं। कोई बीमार होता है, तो अच्छे उपचार के लिये अच्छे चिकित्सक के पास जाते हैं और जब जनप्रतिनिधियों को चुनना होता है, तो हम सभी जातिवाद, भाषा धर्म में उलझ कर अच्छा जनप्रतिनिधि नहीं चुनते। उन्होंने कहा कि अपने मत का दान करें एवं सभी लोग शतप्रतिशत मतदान करें। उन्होंने उपस्थित गणमान्य नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों का भी आवाहन किया कि वे विकास खण्ड के प्रत्येक ग्रामों में मतदाता जागरूकता हेतु अपने स्तर से भी प्रयास कर मतदान की बढ़ोतरी में लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भूमिका निभायें।।

मतदाता जागरूकता रैली पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विकास खण्ड बल्दीराय के गणमान्य नागरिक ब्लाक कर्मचारी अधिकारी, सफाई कर्मी, सहित आंगवाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाएं आदि उपस्थित रही।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *