अयोध्या।
थाना खंडासा तहसील मिल्कीपुर जनपद अयोध्या अंतर्गत ग्राम घटौली में दलित प्रधान के भाई और उसके सहयोगी को – घटौली चौराहे पर सुलह के लिए बुलाया। हाकी और लाठी-डंडों व धारदार हथियार से दौड़ा दौड़ा कर पीटा। सिर फटने व खून की पलटियां होने के बाद एक युवक हुआ बेहोश। प्रार्थी सालिकराम पासी सन ऑफ श्री राम चंद्र निवासी घाटोली थाना खंडासा तहसील मिल्कीपुर जनपद अयोध्या का मूल निवासी है। जो कि अनुसूचित जाति का है। जो कि खेत में गड़े खूंटे के विवाद को हल करने के लिए विद्यानंद यादव पुत्र जगन्नाथ यादव निवासी ग्राम घाटोली ने फोन करके मुझे घटोली चौराहे पर बुलाया। मैं ग्राम प्रधान के भाई खुशीराम के साथ जैसे चौराहे पर पहुंचा। तो वैसे ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए हाथी लाठी-डंडे व धारदार हथियार से वहीं मौजूद विपक्षी विद्यानंद यादव, परमानंद यादव, कृष्णानंद पुत्रगढ़, जगन्नाथ, दिनेश यादव, जगत राम यादव के साथ तीन अज्ञात लोगों ने प्राणघातक हमला कर दिया। जिसमें सालिकराम का सिर फट गया। जिससे बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े। खुशीराम का हाथ फैक्चर हो गया। जिसके बाद तमाम लोगों के इकट्ठा हो जाने पर उपरोक्त लोग जान से मारने की धमकी देने लगे। और हवा में असलहा लहराते हुए वहां से चले गए। घटना दिनांक 18 जून 2021 दिन शुक्रवार प्रात 10:30 की है। परिजन आनन-फानन में लेकर थाने रवाना खंडासा थाना क्षेत्र के घटौली गांव की घटना।
Leave a Reply