प्रियंका भड़कीं चिन्मयानंद केस में लापरवाही पर, पता नहीं किस चीज का इंतजार कर रही है योगी सरकार

[object Promise]

यौन शोषण के आरोपी चिन्मयानंद की गिरफ्तारी में देरी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्नाव मामले में हुई लापरवाही को फिर से दुहराया जा रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस पर भी निशाना साधा।

प्रियंका ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘”उन्नाव बलात्कार मामले में भाजपा सरकार और पुलिस की लापरवाही व आरोपी को सरंक्षण दिए जाने का हश्र सबके सामने है। अब भाजपा सरकार और उप्र पुलिस शाहजहाँपुर मामले में वही दुहरा रही है। पीड़िता भय में है। लेकिन भाजपा सरकार पता नहीं किस चीज का इंतजार कर रही है।””

वहीं दूसरी ओर, चिन्मयानंद पर शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा ने कहा कि अगर जल्दी ही चिन्मयानंद को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह आत्महत्या कर लेगी। छात्रा अपने परिवार के साथ प्रयागराज गई और वहां उसके पिता ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर वकीलों से सलाह मशविरा भी किया। उधर, चिन्मयानंद को बुधवार (18 सितंबर) को मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *