बिना बिल चुकाये भला कोई रेस्टोरेंट खाना खिलाता है. आपका पहला और शायद आखिरी जवाब होगा, कतई नहीं. लेकिन हम आपको आज एक ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में बता रहे है जहां आप अपना मनपसंद खाना भी खा लें और वो भी बिना कोई बिल चुकाए. जी हां अनोखा रेस्टोरेंट गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में है जिसका नाम है गुजराती सेवा कैफे.।
पिछले 11 सालों से सेवा कैफे इसी तरह से काम कर रहा है. एक तरफ जहां दुनिया पैसे और धंधे के पीछे भाग रही है, वहीं मानव सदन, ग्राम श्री और स्वच्छ सेवा जैसे एनजीओ मिलकर सेवा कैफे चला रहे हैं. ये सेवा कैफे गिफ्ट इकॉनमी के मॉडल पर काम करता है।
इस कैफे में पहली बार आने वाले कई लोग इस नये मॉडल को नहीं समझ पाते हैं और बिना पेमेंट या फिर कम पेमेंट करने का मूड बनाते लेते हैं. मगर कैफे के माहौल और वालंटियर्स की लगन को देखकर कुछ ज्यादा ही पैसे देकर चले जाते हैं।
इस रेस्टोरेंट की ये खासियत है कि यहां आप पेट भर के खाना खा सकते हैं और उसके लिए आपको कोई बिल भी नहीं थमाएगा. हर जगह इस अनोखे रेस्टोरेंट की चर्चाएं हो रही है.। कैफे के संचालक बताते हैं कि इसे वालंटियर्स मिलकर चलाते हैं और हर आने वाले को प्रेम से खाना खिलाते हैं. इसलिए सेवा कैफे में किसी भी तरह का बिल नहीं लिया जाता, बल्कि गिफ्ट इकॉनमी को ही आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाताहैं।.
यहां ग्राहक अपनी इच्छानुसार पे करते हैं और इसके एवज में किसी अन्य ग्राहक को फूड सर्व किया जाएगा. कई सारे लोग सेवा कैफे में पहली बार आने पर इस नए मॉडल को समझ नहीं पाते और कई बार तो वो बिना पेमेंट या फिर कम पेमेंट करने का मूड बनाते हैं. लेकिन इस कैफे के खुशनुमा माहौल और वॉलेंटियर्स के काम करने की लगन को देखकर हर कोई ज्यादा ही पैसे देकर जाते हैं।.
Leave a Reply