बी टाउन की सबसे बेबाक एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने टिक टॉक पर अपना एक नया सफर शुरू किया है। अपने जन्मदिन से एक दिन पहले ही टिकटॉक पर अपना डेब्यू करने वाली इस एक्ट्रेस की पूरी दुनिया दीवानी है।
दीपिका की इस पहल से उनके फैन्स काफी खुश नजर आ रहे है। उन्होंने अपनी फेवरेट अदाकारा को इस डेब्यू की शुभकामनाएं भी दी। आपके लिए ये जानना दिलचस्प होगा कि दीपिका के टिक टॉक पर आते ही महज 12 घंटे के अंदर में उन्हें 12 लाख लोगों ने फॉलो कर लिया था। अब उनके फॉलोअर्स की संख्या 30 लाख से भी ज्यादा हो गई है।
दीपिका ने अपने डेब्यू के मौके पर अपने आधिकारिक टिक टॉक हैंडल से एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो कुछ स्टार टिक टॉकर्स के साथ नजर आ रही हैं और इस बात का ऐलान कर रही हैं कि वो आखिरकार अब इस ट्रेंडिंग प्लेटफार्म का हिस्सा बन गई हैं। इस वीडियो को अब तक 30 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है।
@deepikapadukoneHope I’m not too late to the party!
[object Promise]@riyaz.14 @awezdarbar
♬ original sound – deepikapadukone
दीपिका ने अब तक अपने टिक टॉक पर 11 वीडियोज पोस्ट की है। ‘छपाक’ फिल्म जिनके ऊपर बनी है, वह लक्ष्मी अग्रवाल भी अभिनेत्री के साथ दो वीडियो में दिखाई दे रही हैं। इस बाकमाल अदाकारा से पहले शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने भी हाल ही में इस प्लेटफार्म पर दस्तक दी थी। दीपिका फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘छपाक’ के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं।
@deepikapadukonebohut zyaada masti…dher sara pyaar…
[object Promise] @thelaxmiagarwalpihu
Leave a Reply