बिलकिस बानो गैंगरेप: आरोपियों की गिरफ्तारी पर भड़के जावेद अख्तर बोले देश मे कुछ तो गलत ,हो रहा है, देखिए

गुजरात: गुजरात मे इस साल के अंत मे चुनाव होने को हैं। पक्ष विपक्ष आमने सामने खड़े हैं। किसी भी राजनीतिक दल की छोटी सी गलती उनके लिए बड़ी समस्या बन जाती है और उनका प्रतिद्वंद्वी इस गलती का पूरा फायदा उठाने का प्रयास करता है। वही भाजपा सरकार में इस साल 15 अगस्त के दिन बिलकिस बनो गैंगरेप के आरोपियों की सजा माफी नीति के तहत सजा माफ करदी और उन्हें रिहाई दे दी।

गुजरात भाजपा सरकार के इस फैसले की कड़ी निंदा हो रही है। कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर आरोपियों का समर्थन करने का आरोप लगा रही है। बिलकिस बानो ने खुद मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है कि वह सरकार के इस फैसले से असंतुष्ट है और उन्हें डर सता रहा है। उन्होंने सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की है। 
वही अब इस मामले पर जावेद अख्तर ने टिप्पणी की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है। उन्होंने कहा जिन लोगो ने 5 माह की गर्भवती महिला का रेप किया। उसकी 3 साल की बच्ची समेत परिवार के 7 लोगो को मौत के घाट उतार दिया। उन्हें जेल से रिहाई दे दी गई है। उनका स्वागत किया जा रहा है। उन्हें मिठाई खिलाई जा रही है उनको माला पहनाई जा रही है।
उन्होंने लोगो से कहा जरा सोचिए किसी के पीछे मत छुपाये। हमारे समाज मे कुछ तो गलत हो रहा है। कुछ तो हम नही देख पा रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें बिलकिस बानो रेप केस साल 2002 गुजरात दंगों के दौरान हुई थी। यह 5 माह की प्रेग्नेंट थी। 11 लोगो ने इनके साथ दरिंदगी की हदे पार कर।दीं थी और इनके परिवार के 14 लोगो को मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले की जांच सीबीआई ने की थी और कोर्ट ने सभी 11 आरोपियों को उम्रकैद की सजा दी थी। सभी आरोपियों ने 15 से 20 साल की सजा जेल में काटी है और इस 15 अगस्त को गुजरात की भगवा सरकार ने इन आरोपियों की सजा को माफ कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *