भाजपा में बगावती सुर होने लगे मुखर , सांसद पार्टी छोडऩे की तैयारी में, तो विधायक ने मांगा मुख्यमंत्री से इस्तीफा

[object Promise]

नई दिल्ली, BJP के अंदर से बगावती सुर मुखर होने लगे हैं। जहां एक ओर हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद ने अपनी अलग पार्टी बना चुनाव लडऩे का ऐलान किया है, तो दूसरी ओर महाराष्ट्र में भाजपा के एक विधायक ने अपनी ही पार्टी के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस्तीफे की मांग कर की है।

दरअसल हरियाणा में गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की बाइक रैली थी। जाटलैंड के नाम से मशहूर जींद में अमित शाह ने रैली के बाद अपने कार्यकतार्ओं से आह्वान किया कि हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर भगवा रंग चढ़ाने में कोई कमी नहीं छोडऩी है। हमें 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 10 सीटों पर भाजपा का परचम लहराना है।

जींद से अमित शाह की इस हुंकार के अगले दिन ही शुक्रवार को कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने ऐलान कर दिया कि वह आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे हरियाणा के सभी 10 लोकसभा क्षेत्र में अपनी पार्टी के उम्मीदवार खड़ा करेंगे।

बता दें कि राजकुमार सैनी काफी लंबे समय से जाटों के आरक्षण की मांग का विरोध कर रहे हैं। सैनी द्वारा अलग पार्टी बनाने के ऐलान के बारे में जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस बारे में केंद्रीय नेतृत्व को सारी जानकारी दे दी गई है।

दूसरी तरफ  महाराष्ट्र में भाजपा के एक विधायक आशीष देशमुख ने अपने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का इस्तीफा मांगा है। देशमुख ने अपनी ही सरकार पर आरोप लगाया कि ये सरकार और मुख्यमंत्री दोनों किसानों के मुद्दे पर काम करने में असफल रही है। किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए आशीष देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस्तीफा दें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *