एक चीज जो है धन से भी अधिक कीमती

ज्ञान– हमें अक्सर यह लगता है कि हम धन के बलबूते पर किसी को जीत सकते हैं। धन से व्यक्ति कुछ भी हासिल कर सकता है। यदि हमारे पास धन नहीं है तो हम व्यर्थ हैं और हमारे जीवन का कोई मोल नहीं है। 
वास्तव में धन उन सभी भौतिक चीजों की तरह है जिसे हम हासिल कर सकते हैं। लेकिन एक चीज हमारे जीवन मे ऐसी भी है जिसे हम कमा नहीं सकते और अगर उसे हमने व्यय कर दिया तो हमें हमेश पश्चाताप करना होगा।
आज हम बात कर रहे हैं समय की। समय व्यक्ति के लिए सबसे कीमती है। समय का कोई मोल नहीं। यदि व्यक्ति अपना समय गवा देता है तो वह उसे धन से भी अर्जित नहीं कर सकता है। धन को व्यक्ति कठिन परिश्रम से कभी भी कमा सकता है और धन के माध्यम से कुछ भी खरीद सकता है। लेकिन वह है जिसे व्यक्ति न धन से खरीद सकता है न संघर्ष से पुनः प्राप्त कर सकता है। 
क्योंकि समय गतिमान है और इसका खर्च व्यक्ति को सबसे अधिक महंगा पड़ता है। अगर आप अपने समय का सदुपयोग नहीं करते हैं तो आपको जीवन पर्यंत कष्ट झेलना पड़ता है और समस्याओं के चलते आप अपना अधिक समय यही सोचने में व्यतीत कर देते हैं कि आप सुख की प्राप्ति कैसे करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *