नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया मामले में मंजूरी देने वाले विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (FIPB) के छह नौकरशाहों में से चार शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत के समक्ष पेश हुए। विशेष सीबीआई न्यायाधीश अजय कुमार कुहर के समक्ष पेश होने वाले और जमानत याचिका दायर करने वाले नौकरशाहों में वित्त मंत्रालय में तत्कालीन अतिरिक्त सचिव(आर्थिक मामले) सिंधुश्री खुल्लर, वित्तमंत्री के तत्कालीन ओएसडी प्रदीप कुमार, एफआईपीबी बोर्ड के तत्कालीन निदेशक प्रबोध सक्सेना और एक अन्य अधिकारी शामिल हैं।
4 पूर्व नौकरशाह जो INX मीडिया अनुमोदन में विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (FIPB) के सदस्य थे, उन्होंने दिल्ली की एक विशेष अदालत में जमानत याचिका दायर की है। कोर्ट ने INX मीडिया मामले के CBI मामले में संज्ञान लेते हुए 6 FIPB सदस्यों के खिलाफ समन जारी किया था। दिल्ली की एक विशेष अदालत ने उन सभी छह नौकरशाहों को अंतरिम जमानत दी जो विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (FIPB) का हिस्सा थे, जिन्होंने कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के वित्त मंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान INX मीडिया को मंजूरी दी थी। कोर्ट ने इन सभी नौकरशाहों की जमानत याचिका पर CBI को नोटिस जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 17 दिसंबर को होगी।
Leave a Reply