जयपुर। राज्य में गांधी सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के तहत 3 अक्टूबर को बिरला सभागार में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा तैयार सिलिकोसिस पाॅलिसी का विमोचन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा किया जायेगा।
प्रमुख शासन सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अखिल अरोरा ने बताया कि गुरुवार को बिड़ला सभागार में प्रातः 10 बजे से 11.30 बजे सिलिकाॅसिस पालिसी का विमोचन माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा किया जायेगा।
मुख्यमंत्री की वर्ष 2019-20 की बजट घोषणा संख्या 112 को क्रियान्वित करते हुए सिलिकोसिस पाॅलिसी तैयार की गई है। इसका उद्देश्य सिलिकोसिस बीमारी से प्रभावित खनन श्रमिकों को त्वरित राहत प्रदान करना, उनका पुनर्वास तथा उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।
राजस्थान राज्य द्वारा घोषित की जा रही इस पाॅलिसी को जानने- समझने के लिए मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली आदि राज्यों से विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विषय विशेषज्ञ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। पाॅलिसी के बारे में विशेष सत्र आयोजित कर चर्चा की जाएगी।
निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव, सांवरमल वर्मा ने बताया कि 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक सामाजिक कल्याण सत्र के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल होंगे तथा अध्यक्षता राज्य मंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजेन्द्र सिंह यादव करेंगें। दूसरे सत्र में गाँधीवाद एवं सामाजिक न्याय की अवधारणा विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसके उपरांत डाॅ॰ भीमराव अम्बेडकर पुरूस्कार एवं वृद्धजन सम्मान प्रदान किये जायेंगे।
सिलिकोसिस पाॅलिसी का विमोचन करेंगे मुख्यमंत्री
[object Promise]
Leave a Reply