बाथरूम में नहाते समय बनाया वीडियो, फिर ब्लैकमेल करके महिला से किया दुष्कर्म

[object Promise]

कानपुर, कानपुर देहात के मंगलपुर में युवक ने शादीशुदा महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। युवक ने बाथरूम में नहाते समय वीडियो बना लिया और फिर उसे ब्लैकमेल करके दुष्कर्म किया। पति के लौटने पर महिला ने अापबीती बताई और थाने में शिकायत की। सुनवाई नहीं होने पर उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और फिर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू की है।

[object Promise]
महिला के मुताबिक घर के बाथरूम में छत न होने का फायदा उठाते हुए पड़ोसी ने वीडियो बना लिया। उसे इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर संबंध बनाने का प्रयास किया और विरोध पर तमंचा के जोर पर दुष्कर्म किया।

मंगलपुर थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली महिला के मुताबिक पति दिल्ली में नौकरी करते हैं और वह घर पर अकेली रहती है। उसके बाथरूम में छत नहीं है, जिसका फायदा उसके पड़ोसी ने उठा लिया। आरोप है कि 6 मई को नहाते समय पड़ोसी रोहित उर्फ बाबू ने चुपचाप वीडियो बना लिया। इसके बाद रात में वह घर में घुस आया और वीडियो दिखाते हुए इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए संबंध बनाने को कहा। विरोध करने पर उसने तमंचा दिखाते हुए जाने से मारने की बात कही और उससे दुष्कर्म किया।

बीते 16 अक्टूबर को पति घर आए तो उसने आपबीती सुनाई। पति आरोपित के घर उलाहना देने गए तो रोहित, उसकी पत्नी मंजू व पिता श्यामबाबू ने पति को पीट दिया। वह बचाने पहुंची तो उसे भी मारापीटा। थाने में शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं की गई। अर्जी के बाद कोर्ट ने आरोपितों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। थाना प्रभारी मंगलपुर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले की जांच कराई जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *