By सत्य प्रकाश मद्धेशिया
महाराजगंज । नौतनवां नगर के गांधी चौक के समीप मुख्य मार्ग पर स्थित एक लाइसेंसी बियर की दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान में लगे लोहे की खिड़की को काट कर सवा लाख नगदी सहित 44 बोतल बीयर लेकर चलते बने। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
प्राप्त समाचार के अनुसार गांधी चौक के समीप महेंद्रनगर वार्ड में पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया निवासी आत्माराम की सरकारी ठंडी बियर की दुकान है।
मंगलवार की दोपहर जब दुकान का एक कर्मचारी दुकान खोलने के लिए पहुंचा। तो देखा कि दुकान के अंदर लगे लोहे की खिड़की टूटी हुई है और गल्ले से पिछले 3 दिनों के बिक्री के सवा लाख रुपए गायब है। इसके साथ ही फ्रीजर में रखे 44 बोतल बियर भी गायब है। जिसके बाद दुकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है।
Leave a Reply