‘इंटेलिजेंट’ ऑफिसर नाबालिग लड़की के साथ पकड़े गये होटल

[object Promise]

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजों के बीच फंसे जवानों को बचाने के लिए कश्मीरी युवक को जीप के आगे बांधकर हीरो बनकर उभरे मेजर लितुल गोगोई को एक होटल से कश्मीरी नाबालिग लड़की के साथ हिरासत में ले लिया गया है. एक और व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जो संभवत: सेना का ड्राइवर है.

ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले आर्मी का यह ‘इंटेलिजेंट’ ऑफिसर नाबालिग लड़की के साथ रात बिताने वाला था. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि होटल ग्रैंड ममता होटल से कॉल आने के बाद आर्मी ऑफिसर, नाबालिग और एक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया. पूछताछ में पता चला कि महिला सेना के अधिकारी से मिलने आयी थी.

सेना के अधिकारी की पहचान पुलिस द्वारा की गयी और उसका बयान दर्ज करने के लिए उसे उसकी यूनिट को सौंप दिया गया. महिला का बयान भी दर्ज किया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है. इस पूरे मामले पर फारूक डार ने कहा, ‘हमारे आसपास यह सब क्या हो रहा है. इस शर्मनाक हादसे से मेजर का असली चेहरा सामने आ गया. प्रवक्ता ने बताया कि कश्मीर के पुलिस महानिदेशक एसपी पाणी ने घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं.

यह जांच पुलिस अधीक्षक (उत्तरी जोन) करेंगे. होटल के मालिक मंसूर अहमद ने बताया कि आर्मी मेजर ने ऑनलाइन होटल की बुकिंग करवायी थी और श्रीनगर एयरपोर्ट से होटल पहुंचे. अहमद ने बताया कि गोगोई ने रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर दो लोगों का नाम लिखा था. होटल मैनेजमेंट ने उनसे दो आधार कार्ड देने के लिए कहा. इसमें से एक लोकल कश्मीरी लड़की का था, जो कि नाबालिग थी.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *