उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना नगर पालिका सीमा विस्तार के लिए उच्च न्यायालय के दृारा मिले आदेश को दर किनार करने व नगर पालिका पडरौना दृारा कोर्ट के आदेश को पालन नही किए जाने व नगरपालिका प्रशासन पर हीला-हवाली करने का आरोप लगाते हुए यहा के बसपा नेता ने प्रमुख सचीव को पत्र भेजा है |
इस सिलसिले में नगर पालिका सीमा विस्तार अधिसूचना जारी किए जाने के मामले में बसपा नेता शाहिद लारी द्वारा भेजे गए प्रमुख सचिव के पत्र में जिक्र किया है कि
गत 23-2-2018 को ही उच्च न्यायालय द्वारा नगर पालिका पडरौना को सीमा विस्तार करने का आदेश पारित हुआ था |
जबकि न्यायालय की ओर से दिए गए आदेश में यह स्पष्ट किया गया था कि नगर पालिका चुनाव खत्म होते ही इसकी हर हाल में अधिसूचना जारी हो जानी चाहिए |
श्री लारी ने नगर पालिका प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव खत्म होने के बावजूद भी नगर पालिका प्रशासन द्वारा पडरौना नगर पालिका सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी नहीं की गई है |
जो बेहद निंदनीय है बसपा नेता श्री लारी ने प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर अधिसूचना जारी करने की मांग की है |
Leave a Reply