डेस्क। बॉलीवुड के सबसे हॉटेस्ट और चर्चित कपल्स में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अक्सर अपने लिंकअप की खबरों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं फिल्म ‘शेरशाह’की शूटिंग के दौरान करीब आई इस जोड़ी ने अपने रिश्ते को काफी समय तक मीडिया और फैंस की नजरों से छुपाने की कोशिश की थी।
इसके बाद कुछ समय पहले ‘कॉफी विद करण’में दोनों ने अपने दिल की बात सबके सामने बड़ी बेबाकी भरे अंदाज में सबके सामने रखी। साथ ही सिद्धार्थ और कियारा को साथ में देखकर फैंस काफी खुश भी हैं और दोनों को जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधे हुए देखना चाहते हैं। वहीं अब हाल ही में एक खबर आई थी जिसमें दोनों लव बर्ड अगले साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा की शादी की खबरें यहां तक आई थी कि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ-कियारा सबसे पहले कोर्ट में जाकर अपनी रजिस्टर मैरिज करेंगे। फिर इनकी शादी दिल्ली में होगी। वहीं इन सभी अफवाहों पर एक्टर ने विराम लगा दिया है।
इसके साथ ही इंडिया टुडे से हुई बातचीत के दौरान जब सिद्धार्थ से पूछा गया कि उन्हें इस तरह की अफवाहों से कोई परेशानी नहीं होती है तो इस सवाल का जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि ‘नहीं,मुझे इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता।
साथ ही मैं आज से दस साल बाद देखूं तो ऐसा कुछ है ही नहीं इसमें जिससे मुझे कोई परेशानी हो। सिद्धार्थ ने आगे कहा कि अगर मेरी शादी हुई तो मुझे लगता है कि ये बहुत मुश्किल होगा कि मैं इसे सीक्रेट रख पाउं क्योंकि ये कहीं ना कहीं से बाहर निकल ही आएगा।’
एक्टर ने आगे कहा कि पैपराजी द्वारा परेशान किए जाने पर कहा गया है कि ‘आप मेरा नाम लें, मुझे पोज करने के लिए कहें ये सब ठीक है। लेकिन मेरी समझ के बाहर है ये बात जब कोई जासूस बन जाता है।
इसी कड़ी में सिद्धार्थ और कियारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा अजय देवगन के साथ जल्द फिल्म ‘थैंकगॉड’ में नजर आने वाले हैं। साथ ही कियारा आडवाणी इस समय कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ की शूटिंग में बिजी है।
Leave a Reply