पीलीभीत आगामी होली एवं नवरात्र पर्व के अवसर पर शहरवासियों को सुरक्षा का एहसास कराने के दृष्टिगत एएसपी व सिटी मजिस्ट्रेट पीलीभीत ने पीलीभीत शहर के भीड़-भाड़ वाले स्थानों बाजार/मॉल/सर्राफा बाजार आदि में भारी पुलिस बल के साथ किया ।
फ्लैग मार्च आगामी होली व नवरात्र पर्व के अवसर पर शहरवासियों को सुरक्षा का एहसास कराने के दृष्टिगत आज अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री रोहित मिश्र महोदय के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर श्री धर्म सिंह मार्छल, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक थाना सुनगढ़ी द्वारा पुलिस कार्यालय स्टाफ एवं थाना कोतवाली व सुनगढ़ी पुलिस के पुलिस बल के साथ पीलीभीत शहर में भीड़-भाड़ वाले स्थानों बाजार/मॉल/सर्राफा बाजार आदि में भ्रमणशील रहकर पैदल गश्त की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनता से संवाद स्थापित किया गया व आगामी होली एवं नवरात्र के पर्व को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने एवं भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गयी।
Leave a Reply