PM MODI ने अटल जी की कांसे की प्रतिमा का किया अनावरण

[object Promise]

लखनऊ । पीएम मोदी ने लखनऊ के लोक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की कांसे की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही वे अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय का भी शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर ली गई है। अमौसी एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया. एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से प्रधानमंत्री लामर्ट कॉलेज स्थित हैलीपैड पर उतरे और वहां से सड़क मार्ग से लोकभवन पहुंचे।

[object Promise]
PM MODI ने अटल जी की कांसे की प्रतिमा का किया अनावरण

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकभवन में किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय का शिलान्यास भी किया। अटल जी की 25 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा पर पीएम मोदी ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। यह प्रतिमा उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में बनवाई है।

[object Promise]
PM MODI ने अटल जी की कांसे की प्रतिमा का किया अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस स्वागत के लिए काशी का सांसद सभी को धन्यवाद कहता है। मेरा सौभाग्य है दूसरे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आने का अवसर मिला है। अटल जी की भव्य प्रतिमा लोगों को सुशासन की निरंतर प्रेरणा देती रहेगी। अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय का शिलान्यास करना मेरे लिए सौभाग्य के पल हैं। अटल जी लखनऊ के लिए अनेक योजनाएं शुरू की थी। उन्होंने लखनऊ को नई पहचान देने के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए। पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कि अटल जी कहते थे कि जीवन को टुकड़ों में नहीं देखा जा सकता। उसको समग्रता में देखना होगा। यह बात सरकार और सुशासन के लिए भी लागू होती है। सुशासन भी तब तक संभव नहीं है, जब तक हम समस्याओं को संपूर्णता में, समग्रता में नहीं सोचेंगे। उन्होंने कहा आज दिल्ली में अटल भूजल योजना का शुभारंभ किया।

[object Promise]
PM MODI ने अटल जी की कांसे की प्रतिमा का किया अनावरण

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत के कारण देश के करीब 70 लाख गरीब मरीजों का मुफ्त इलाज हो चुका है, जिसमें करीब 11 लाख यहीं यूपी के हैं। स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं को गांव-गांव तक सुलभ कराने का जो अभियान यहां की सरकार ने चलाया है, वो यूपी के लोगों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम हैं।

आज सुशासन दिवस पर अटल जी कहते थे हर पीढ़ी के योगदान का मूल्यांकन दो बातों पर निर्भर होगा। पहला हमें विरासत में मिली समस्याओं को कितना सुलझाया है। दूसरा राष्ट्र के भावी विकास के लिए हमने अपने खुद के प्रयासों से कितनी मजबूत नींव रखी है। इन दोनों सवालों के आलोक में हम कह सकते हैं 2020 के साल में भारत अभूतपूर्व उपलब्धियों के साथ प्रवेश कर रहा है। हमें विरासत में जो भी चुनौतियां मिली उनके समाधान की निरंतर हम कोशिश कर रहे हैं। अनुच्छेद 370 जैसी पुरानी और कठिन बीमारी हमें विरासत में मिली और हमने उसे सुलझाने का प्रयास किया और वह आराम से हो गया। सब की धारणाएं चूर-चूर हो गई।

उन्होंने कहा रामजन्मभूमि का इतना पुराना मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकला। भारत आजाद हुआ तब से लेकर लाखों गरीब, दलित, वंचित और शोषित लोग अपनी धर्म और अपनी बेटियों की इज्जत बचाने के लिए जो लोग पाकिस्तान से भारत की शरण लेने के लिए मजबूर हो गए, ऐसे लोगों को नागरिकता की गरिमा देने का रास्ता इस देश के एक सौ तीस करोड़ भारतीयों ने निकाला है।

इस आत्मविश्वास से भरा हिंदुस्तान 2020 में प्रवेश कर रहा है। अभी भी जो बाकी है, उनके समाधान के लिए भी पूरे सामर्थ्य के साथ हर भारतवासी प्रयास कर रहा है। कितनी भी बड़ी चुनौती हो हम चुनौती देने के लिए तैयार है। 2014 से पहले देश की आधे से अधिक आबादी के पास शौचालय नहीं था। भारत की आधी से अधिक आबादी के पास शौचालय नहीं थे। आज, लगभग हर परिवार में एक है। आज हर परिवार में गैस कनेक्शन हैं। सभी के पास बिजली की सुविधा है।

लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के पूर्वजों की जन्मभूमि रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश को ही अपनी कर्मभूमि बनाया। अटल जी की यह कांस्य प्रतिमा उनके आदर्शों और मूल्यों का सदा स्मरण कराएगा।

इस अवसर पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वागत करते करते हुए कहा कि मैं अपने आप को सौभग्यशाली मानता हूं जहां से अटल जी ने निर्वाचित होते थे वहां से ही मुझे कार्य करने करने का अवसर मिला है। अटल जी से जुड़ी स्मृतिया आज भी हमारे दिलों में अटल हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी अजातशत्रु थे। अटल जी कहते थे कि सरकारें बनती और गिरती हैं, राजनीतिक दल बनते हैं टूटते हैं, लेकिन यह देश रहना चाहिए। इससे पहले लोकभवन पहुंचे पीएम मोदी का राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य ने स्वागत किया।

वह दोपहर ढाई बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुचेंगे और पांच बजे के करीब दिल्ली प्रस्थान करेंगे। प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से लोक भवन के लिए पहले चॉपर से लामार्ट कॉलेज पर बने हेलीपैड पर उतरेंगे। फिर सड़क मार्ग से लोक भवन जाएंगे। प्रधानमंत्री प्रतिमा के अनावरण के अलावा अटल बिहारी चिकित्सा विवि का शिलान्यास भी करेंगे। दोनों ही कार्यक्रम लोक भवन में होंगे। लोक भवन से ही प्रधानमंत्री एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा और कड़ी की जा रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर लखनऊ में आकार लेने जा रहा चिकित्सा विश्वविद्यालय का भी शिलान्यास करेंगे। आयोजन तो लोकभवन में होगा लेकिन, विश्वविद्यालय की बुनियाद करीब 11 किलोमीटर दूर चक गंजरिया में पड़ेगी। इसके साथ ही अटल जी की 25 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। मोदी दोपहर बाद विशेष विमान से लखनऊ पहुंचेंगे और सीधे लोकभवन जाएंगे। साढ़े तीन बजे प्रतिमा के अनावरण के बाद प्रधानमंत्री का 25 मिनट का संबोधन होगा। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। शाम चार बजे प्रधानमंत्री दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

इस वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण कल, भारत के इन शहरों में दिखाई देगा !

प्रखर वक्ता, युगदृष्टा, अभिजात देशभक्त एवं अद्भुत शब्द शिल्पी भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनका प्रमाणिकता और प्रतिबद्धता से परिपूरित व्यक्तित्व हम सभी भारतीयों को कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने के लिये प्रेरित करता है।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी सुशासन दिवस रूप में मना रही है। इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी की नीतियों व सिद्धांतों के बारे में जनसामान्य को बताया जा रहा है। मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी प्रचारित किया जा रहा है।

पिता जेल में और मां राज्यबदर, बेटी ने जीत की लगायी हैट्रिक बन गई MLA

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *