गोरखपुर में बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी

[object Promise]

रिपोर्ट चंद्रप्रकाश शुक्ल
गोरखपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सुबह 10:10 बजे विशेष विमान से गोरखपुर एयरपोर्ट पर आएंगे और पांच मिनट तक वे एयरपोर्ट पर रुकेंगे। 10:15 बजे वे हेलीकॉप्टर से अंबेडकरनगर के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां उन्हें चुनावी सभा को संबोधित करना है। पीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एजेंसियां और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। पीएम के लिए एयरपोर्ट,एयरफोर्स अस्पताल व बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सेफ हाउस बनाया गया है।

वहां छह-छह डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। एयरपोर्ट पर एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस भी तैनात रहेगी। पीएम का ब्लड ग्रुप ए पॉजीटिव है। स्वास्थ्य विभाग ने आठ यूनिट ब्लड रिजर्व रखा है। इसके अलावा दो डॉक्टरों की ड्यूटी फूड सिक्योरिटी में भी लगी है। पीएम के सुरक्षा इंतजामों को परखने के लिए सोमवार से एसपीजी की टीम शहर में है। मंगलवार को एसपीजी की टीम ने तीनों सेफ हाउस का निरीक्षण किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *