नेशनल हाइवे से तिलपई मार्ग पर अंडरपास न मिलने से उग्र हुए ग्रामीण

देवेश कटियार

कन्नौज के तिलपई गाँव के लिये संपर्क मार्ग पर नेशनल हाइवे से अंडरपास न मिलने पर ग्रामीण और भी ज्यादा उग्र हो गए जी हां आपको बता दें कि 31 मई को ग्रामीणों ने तिलपई मार्ग पर जाम लगाकर चल रहे निर्माण कार्य को रुकवाकर अंडरपास की मांग की थी जिसमे अधिकारियों ने पांच दिन का समय माँगकर मामले टाल दिया था।पांच दिनों के बाद कोई काम न होता देख लोगो में फिर से गुस्सा फूट पड़ा और एकजुट होकर हाइवे पर चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया,सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने मामले को संज्ञान में लिया और संपर्क मार्ग तिलपई पर अंडरपास दिलाने का भरोसा दिलाया और कहा कि जब तक इसका अप्रूवल नही हो जाता तब तक संपर्क मार्ग के 100 मीटर तक की दूरी पर दोनों तरफ कोई भी निर्माण कार्य नही होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *