नागरिकों के पक्ष में CAA-NRC प्रदर्शनों के बीच झारखंड का फैसला: ममता बनर्जी

[object Promise]

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को झारखंड विधानसभा चुनावों में जीत की तरफ अग्रसर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन को बधाई दी। ममता बनर्जी ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ तीव्र विरोध के समय में यह फैसला जनता के पक्ष में है।

ममता बनर्जी ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया, “झामुमो के हेमंत सोरेन, कांग्रेस व राजद को जीत के लिए बधाई। झारखंड के लोगों ने अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने की आपको जिम्मेदारी दी है।”

ममता ने ‘झारखंड के सभी भाइयों और बहनों’ को अपनी शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, “सीएए व एनआरसी पर विरोध प्रदर्शन के बीच चुनाव कराए गए। यह फैसला नागरिकों के पक्ष में है।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *