क्यों चर्चा में हैं एकनाथ शिंदे की एजुकेशन क्वालिफिकेशन?

 

डेस्क। महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इन दिनों राजनीतिक चर्चा का केंद्र बिंदु बने हुए हैं। गुरुवार शाम पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उनके पद संभालने की घोषणा का ऐलान किया। मुख्यमंत्री पद के लिए एक बार फिर फडणवीस का नाम चर्चा में था पर खुद पूर्व सीएम ने शिंदे का नाम लेकर सबको आश्चर्य चकित कर दिया है अब महाराष्ट्र को एकनाथ शिंदे के रूप में नया मुख्यमंत्री मिल रहा है।

एकनाथ शिंदे की एजुकेशन?

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 11वीं क्लास तक ही  पढ़े हैं। बता दें उनका जन्म 9 फरवरी 1964 को महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने मंगला हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज (ठाणे) से 11वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की। बता दें कि महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ संभाजी शिंदे इस राजनीतिक बगावत (Maharashtra Political Crises) से पहले महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री हुआ करते थे।

बता दें कि उनके पास पीडब्ल्यूडी विभाग था। वह शिवसेना के सदस्य के रूप में ठाणे की कोपरी-पाचपाखाडी विधानसभा के वर्तमान सदस्य भी हैं। 2019 में शिवसेना के एकनाथ शिंदे ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के गृध्यांकरं संजय पांडुरंग को 89300 वोटों के मार्जिन से धूल चटाई थी। एकनाथ शिंदे ठाणे नगर निगम में दो बार पार्षद भी रहे और तीन साल तक स्थायी समिति के सदस्य और चार साल तक सदन के नेता के रूप में भी काम करते रहे।

क्या आप जानते हैं कि 1980 के दशक में बालासाहब ठाकरे ने शिवसेना में उनकी एंट्री करवाई थी। उन्हें किसान नगर का शाखा प्रमुख भी नियुक्त किया गया था। इसके बाद 1997 में ठाणे ने नगर परिषद का चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। 2004 में उन्होंने ठाणे विधानसभा से भी चुनाव लड़ा और जीत गए। इसके बाद से लगातार वह विधानसभा चुनावों में बाजी मारते रहे।

बेटा है सांसद

उन्होंने लता एकनाथ शिंदे से विवाह किया उन का एक बेटा है जिसका नाम श्रीकांत शिंदे है। वह एक आर्थोपेडिक सर्जन भी हैं। वह एनसीपी के आनंद परांजपे को हराकर कल्याण निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए संसद सदस्य के रूप में चुने गए थे। 

कभी एक सामान्य ऑटोचालक रहे एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल लाकर उद्धव ठाकरे सरकार का तख्ता पलट कर दिखाया है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *